मांझा में मारपीट में घायल महिला की मौत, दो आरोपित गिरफ्तार

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के सरेया अख्तेयार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच हुई मारपीट में घायल एक महिला की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गई। मंगलवार को पटना से महिला का शव सरेया अख्तेयार लाए जाने के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस मामले में महिला के पति के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

बताया जाता है कि सरेया अख्तेयार गांव निवासी लक्ष्मण महतो तथा इनके पट्टीदार मुन्ना महतो के बीच 18 कट्टा जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इस जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। फरवरी माह में मुन्ना महतो विवादित जमीन पर भवन का निर्माण कराने लगे। जिस पर लक्ष्मण महतो के आवेदन पर विवादित जमीन पर निषेधाज्ञा लगाते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया। इसी बीच 30 मई को मुन्ना महतो के पक्ष के लोगों ने विवादित जमीन पर भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण महतो की पत्नी 35 वर्षीय सुनीता देवी को सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जहां सोमवार की देर शाम सुनीता देवी की मौत हो गई। इस मामले में महिला के पति लक्ष्मण महतो के बयान पर मुन्ना महतो, टुन्ना महतो, अंगज महतो, सुनील महतो, पवन महतो, कन्हैया महतो सहित 11 लोगो पर प्राथमिक दर्ज कराई। घायल महिला की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सुनील महतो तथा अंगज महतो को गिरफ्तार कर लिया। महिला की मौत से तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
कोरोना काल में शहर की गतिविधियों पर कैमरे से रखी जाएगी नजर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार