सांप काटने से बच्ची की मौत, जिंदा करने को घंटों झाड़-फूंक

शेखपुरा। शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा गांव में बुधवार को सांप काटने से बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची को जिदा करने के लिए घंटों झाड़-फूंक होता रहा। मृत बच्ची चद्रीका महतो की 12 वर्षीय पुत्री सरिता कुमारी बताई जाती है।

बताया जाता है कि सोए अवस्था में सांप काटने से बुधवार की सुबह हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसे गांव पर लाया गया और एक तांत्रिक को बुलाकर मृत बच्ची को जीवित करने के लिए घंटों झाड़-फूंक का खेल होता रहा।
इस दौरान गांव में शारीरिक दूरी का कुछ भी ख्याल नहीं रखा गया। बड़ी संख्या में लोग भी जुटे। हालांकि घंटों तांत्रिक के द्वारा झाड़-फूंक किए जाने के बाद भी जब बच्ची जीवित नहीं हुई तो तांत्रिक चुपचाप बहाना बनाकर वहां से भाग निकला। बताया जाता है कि चंद्रिका महतो स्वयं मानसिक रूप से कमजोर हैं और उनकी पत्नी भी दोनों आंख से अंधी है।
सदर अस्पताल में लगेगी ट्रूनेट मशीन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार