पीएचईडी कॉलोनी रोड बना कंटेंनमेंट जोन

-मंडल कारा के महिला जेल कर्मी का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

-लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से औरंगाबाद आई थी महिला जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : मंडल कारा के एक महिला जेल कर्मी का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। महिला जेल कर्मी वर्तमान में पीएचईडी कॉलोनी रोड में रह रही थी। मंगलवार शाम रिपोर्ट आने के बाद बुधवार सुबह महिला जेल कर्मी को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड ले जाया गया है। पुलिस अभिरक्षा में उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला सूचना जनसंर्क पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि महिला जेल कर्मी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में थी। दिल्ली से आने के पश्चात क्वारंटाइन थी। जांच के लिए गेट स्कूल में सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट आया था पॉजिटिव निकला। बताया कि वहां से लौटने के बाद मंडल कारा नहीं गई थी। उसने योगदान भी नहीं दिया था। दिल्ली से लौटने के बाद से वह मंडल कारा परिसर में भी नहीं गई है। बीडीओ प्रभाकर सिंह ने बताया कि पीएचईडी कॉलोनी रोड को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस इलाके में सभी को आने की इजाजत नहीं होगी। प्रशासन हर पहलू पर ध्यान रख रही है। बताया कि महिला कर्मी का इलाज चल रहा है। उधर कोरोना पॉजिटिव का खबर मिलते ही पीएचईडी कॉलोनी रोड में हड़कंप मच गया। सभी जगह इसकी चर्चा होने लगी। हालांकि महिला अपने घर में क्वारंटाइन थी और वह बाहर नहीं निकली है जिस कारण आमजन भयभीत नहीं हैं। जिस जगह पर महिला रह रही थी वहां की दुकानें बंद करा दी गई। कुछ कार्यालय के कर्मी भी अपने कार्यालय में जाने से डर रहे थे। बता दें कि औरंगाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बैजलपुर ने मियापुर को 11 रनों से हराया यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार