वर्चुअल सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

बेगूसराय : बुधवार को नागदह वार्ड 11 स्थित राज लक्ष्मी पैलेस में जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के संयोजकत्व में वर्चुअल सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा संवाद कायम कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जदयू के महानगर अध्यक्ष मुकेश जैन, जदयू प्रदेश महासचिव अनामिका सिंह, कार्यक्रम संयोजक तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा पप्पू, चेरियाबरियारपुर प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, चन्द्रमौली राय, श्रवण महतो, गौतम सिंह, अरविद पटेल, धनश्याम महतो, मनोज महतो, दिलीप कुशवाहा, सदानंद महतो, बृजकिशोर पासवान समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शारीरिक दूरी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए उपस्थित हुए।

बदला आंगनबाड़ी केंद्रों का माहौल, खेल-खेल में होगी पढ़ाई यह भी पढ़ें
मौके पर लगाए गए बड़े एलसीडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संवाद किया गया और इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार की शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, छात्रवृति, पर्यावरण संरक्षण समेत अन्य कल्याणकारी उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने की अपील की गई। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रदेश महामंत्री अनामिका सिंह ने किया।
चेरिया बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को कार्यकर्ताओं के बीच वीडियो एवं ऑडियो के माध्यम से संवाद किया। संवाद कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। जानकारी के अनुसार जदयू के जिला महासचिव विकास कुशवाहा संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारी के बाबत विभिन्न दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम को लेकर जल श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मदन सहनी, सभी प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश आजाद, विपिन कुमार मिश्र एवं शंकर यादव ने कार्यकर्ताओं को जुड़ने की जानकारी दी।
बलिया प्रतिनिधि के अनुसार : बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। प्रखंड के ऐतिहासिक गांव बरबीघी में जदयू नेता सह पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के आवास पर दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं सदानंदपुर में जदयू नेता रामानुराग सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल संवाद को सुना। संवाद के दौरान जब सांसद आरसीपी सिंह ने बलिया में आधुनिक खेती पर चर्चा की तो कार्यकर्ताओ में खुशी देखी गई। बरबीघी में मृत्युंजय कुमार, अमित कुमार, पीयूष कुमार, विनोद कुमार, अक्षय कुमार, चमरू महतो, अशोक महतो, दीपक साह, वशिष्ठ साह, शंकर शर्मा,प्रभाकर दास, मंजू देवी, लीला कुमारी जबकि सदानंदपुर में जदयू के जिला महासचिव रामानुराग सिंह, पंचायत अध्यक्ष लालो तांती, फतेहपुर पंचायत के जदयू नेता बौधू तांती, राधे साव, शनिचर तांती आदि मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार