जबरन घोड़ा छुड़ाने पहुंचे अपराधियों व किसान में गोलीबारी, एक जख्मी

बेगूसराय : शाम्हो थाना क्षेत्र के सरलाही गांव निवासी सिपाही दिलीप सिंह व जबरन घोड़ा छुड़ाने पहुंचे अपराधियों में हुई गोलीबारी में कुख्यात रोहित बिद समेत एक घोड़े को गोली लगी है। पुलिस व स्वजनों ने घायलावस्था में उसे इलाज के लिए लखीसराया भेजा, गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सिपाही सह किसान दिलीप सिंह को देर रात गिरफ्तार कर लिया और घायल अपराधी के स्वजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। घटना का कारण किसान के खेत को घोड़ा छोड़ कर नुकसान पहुंचाने की भारपाई के लिए खेत में चर रहे घोड़े को अपने कब्जे में लिया जाना और अपराधियों द्वारा जबरन घोड़ा छुड़ाने का प्रयास करना बताया जाता है।


देर रात एक बजे हुई गोलीबारी :
रात एक बजे पकड़े गए घोड़े के जबरन छुड़ाने की नीयत से रोहित बिद, सुरेश बिद, बिरला बिद, मिथिलेश बिद सहित पांच हथियारबंद घुड़सवार दिलीप सिंह के घर पहुंच गए। जबरन घोड़ा खोलकर ले जाने के क्रम में जब दिलीप सिंह की तरफ से चुनौती दी गई तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। किसान द्वारा भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई गई, जो घोड़े के शरीर को छेदते हुए उसके कमर में लग गई। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इस मामले में घायल अपराधी के स्वजनों ने घर से बुलाकर गोली मारने को आरोप लगाया है। वहीं किसान ने आत्मरक्षार्थ गोलीबारी की बात कही है। घायल रोहित बिद पर दर्ज है कई मामले :
स्थानीय सूत्रों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में घायल रोहित बिद पर आ‌र्म्स एक्ट समेत दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। दो वर्ष पूर्व निर्वतमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने उसे देशी कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। जबरन घोड़ा छुड़ाने पहुंचे अपराधियों का नेतृत्व भी वहीं कर रहा था। इस संबंध में सलहा सैदपुर बरारी पंचायत दो के मुखिया प्रतिनिधि नुनू सिंह ने बताया कि शाम्हो सूर्यगढा पथ के गैस गोदाम के पास किसान दिलीप सिंह की खेत में मक्के की फसल लगी है। खेत के बगल में रोहित बिद का डेरा है। मक्के की फसल में अक्सर घोड़ा छोड़ नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इसी क्रम में मंगलवार को दिलीप सिंह व उनके भाई नवीन सिंह ने खेत से चार घोड़े के पकड़ कर अपने घर पर लाकर बांध दिया था।
बदला आंगनबाड़ी केंद्रों का माहौल, खेल-खेल में होगी पढ़ाई यह भी पढ़ें
कहते हैं थानाध्यक्ष:
इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविद कुमार रात ढाई बजे घायल द्वारा डेरा से बुला कर गोली मारने की बात कही है। आरोप दोनों भाइयों पर लगाया गया है। देर रात ही दिलीप सिंह के लाइसेंसी बंदूक व खोखा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित किसान को न्यायिक हिरासत में वहीं घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। सदर पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की है। कहा, दोनों पक्ष के आवेदन के आधार पर पड़ताल चल रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार