अनिल महाराज को चुनाव सेल के संयोजक की जिम्मेदारी



संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज): ठाकुरगंज के पूर्व वार्ड पार्षद अनिल महाराज को भाजपा द्वारा ठाकुरगंज विधानसभा के चुनावी सेल का संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई है। शिवानंद भवन में नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयौजित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपने हेतु औपचारिकता निभाई गई। इस मौके पर ठाकुरगंज जनकल्याण मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, व्यासायिक मंच के जिला संयोजक राजेश करनानी आदि ने अनिल महाराज को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
आज से चलेगा भाजपा का परिवार संपर्क अभियान यह भी पढ़ें
मौके पर बिजली प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है। चुनाव सेल जिला संयोजक मनोज मजूमदार ने ठाकुरगंज विधानसभा के लिए विधानसभा संयोजक के रूप में अनिल महाराज का मनोनयन किया है। अनिल महाराज को पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दिए जाने ठाकुरगंज के सभी कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया। व्यवसायिक मंच के जिला संयोजक राजेश करनानी ने कहा कि अनिल महाराज के संयोजक बनाए जाने से पार्टी में मजबूती आएगी। पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी।
इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री आनंद गोस्वामी, नगर महामंत्री सनी झा, नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, युवा मोर्चा के जिला मंत्री विवेक साह, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अजय राय, इंद्रजीत चौधरी, ग्रामीण उपाध्यक्ष लक्ष्मण झा, नीरज झा, पवन गुप्ता, बादल कुंडू, गुड्डू सिंह, अमित सिन्हा, ललित महाराज आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार