गरीब सम्मान दिवस के रूप में मना राजद सुप्रीमों का जन्म दिन

जहानाबाद। राजद समर्थकों ने लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्म दिन को गरीब सम्मान दिवसा के रूप में मनाया गया। गुरुवार को जिला मुख्यालय के साथ ही सभी प्रखंडों में उत्सवी माहौल दिखा। विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने बभना महादलित टोले में गरीब सम्मान समारोह का आयोजन कर बड़ी संख्या में गरीबों को भोजन कराया। उन्होंने कहा कि राजद ही गरीबों के हक हकूक के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। इस मौके पर प्रधान महासचिव परमहंस राय, अरविद कुमार चंद्रवंशी आदि लोग भी मौजूद थे।जिप अध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव आभा रानी के नेतृत्व में रतनी फरीदपुर प्रखंड के जदू विगहा आजाद नगर महादलित टोले में समारोह आयोजित कर लोगों को भोजन के साथ ही अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि गरीब, गुरबे, पिछड़े, दलित एवं वंचितों के सच्चे हितैषी लालू प्रसाद ही हैं। भाजपा वैश्विक महामारी में गरीबों के परवाह किए वगैर चुनावी तैयारी में जुटा है। समारोह में वरिष्ठ नेता विजय मंडल, संजय यादव, पूर्व मुखिया सुरेश यादव,मंटू शर्मा, वृजेश कुमार भी उपस्थित थे। वहीं पूर्व विधायक डॉ मुनीलाल यादव ने समारोह का आयोजन किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ्य, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। लोगों ने संकल्प लिया कि आधी रोटी खाएंगे अगले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी सरकार बनाएंगे। पार्टी नेता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पु, वैकुंठ यादव, धर्मपाल यादव, शैलेश यादव, मनोज यादव, सुरेश यादव आदि लोगों ने भी समारोह का आयोजन किया। उधर हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गांव में गोवर्धन यादव के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, उज्जवल कुमार, रमेश पासवान, सुरेश पंडित, बलिराम प्रसाद,नंदकिशोर यादव सहित कई लोग मौजूद थे। मोदनगंज में जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर के नेतृत्व में गरीबों को भोजन कराया गया।मौके पर सुनिल राम, वैकुंठ बिद, अशोक बिद, रामविनय रविदास , दिनेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने आरंभ किया जनसंपर्क अभियान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार