कोसी-सीमांचल में बस सेवा देने पर जाप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

मधेपुरा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया सहित बिहार के अन्य जिलों में प्रवासियों को पटना से अपने गांव तक पहुंचाने के लिए चार बसों का इंतजाम किया है। जो लगातार 30 जून तक चलती रहेगी। उक्त बातें जन अधिकार छात्र परिषद के प्रखंड उपाध्यक्ष अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को घर वापसी के लिए जाप संरक्षक पप्पू यादव ने इससे पहले भी दिल्ली से बिहार के लिए बसें चलाई थी। अब वहीं पटना पहुंचने के बाद लोगों की मदद करने में जुटे हैं। जाप का हर कार्यकर्ता हमेशा गरीबों की सेवा में तत्पर रहता हैं। इस कार्य पर जाप कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

राजद सुप्रीमो का मनाया गया जन्मदिवस यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार