मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने आरंभ किया जनसंपर्क अभियान

जहानाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा तथा पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण मंडलों में जाकर लोगों से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक साल के अंदर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है। सरकार ने कई एतिहासिक फैसले इस दरम्यान ली है। धारा-370 को हटाए जाने के साथ-साथ ऐसे कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं जो आने वाले दिनों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। मौके पर पूर्व विधान पार्षद ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी सरकार ने आम जनों की सेवा में कोई कमी नहीं दी। सरकार की तत्परता का ही देन है कि संक्रमण से काफी हद तक लोगों को बचाव हुआ है। इधर प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंदु कश्यप के नेतृत्व में गोनवां में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उपाध्यक्ष सुनिता कुमारी द्वारा नोआवां में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। झूनाठी में अजेंद्र शर्मा द्वारा जनसंपर्क अभियान चला। इधर काको मंडल द्वारा भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। रविरंजन के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। हुलासगंज मंडल में विधानसभा प्रभारी संजय चंद्रवंशी तथा जिला मंत्री कविद्र प्रजापति के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चला। मोदनगंज मंडल में महामंत्री रविरंजन तथा प्रमिला कुमारी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियां बताई गई। मखदुमपुर में विमलेश कुमार, द्वारा पलेया गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। टेहटा मंडल द्वारा रानी कुमारी के नेतृत्व में सुगांव समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चला। मखदुमपुर ग्रामीण मंडल में धर्मेंद्र चौहान नेर तथा मकरपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया।

गरीब सम्मान दिवस के रूप में मना राजद सुप्रीमों का जन्म दिन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार