कड़क धूप लोगों का हौसला कर दे रही पस्त

जागरण संवाददाता, सुपौल: जिले में चार-पांच दिनों से कड़क धूप ने लोगों के हौसले पस्त कर दिए हैं। सुबह नौ बजे से ही बदलने लगा मौसम का मिजाज धीरे-धीरे गहराता ही चला जाता है। गुरुवार को सूर्य देव के तेवर सुबह से ही लोगों के लिए बर्दाश्त के बाहर थे। उमस के मारे सुबह से ही बुरा हाल था, लेकिन सूरज निकलने के बाद से चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करके रख दिया। शहर की सड़कों पर पूर्वाह्न 11 बजे ही सन्नाटा सा नजर आने लगा। बाजारों में भी इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए। सूर्य देव की तेज इतनी कि सड़कों पर तारकोल तक पिघल जा रहे। दोपहर 12 बजे के बाद से सड़कों पर आवागमन हल्का होने लगा और दो बजे तक सन्नाटा सा छा गया। करीब साढ़े चार बजे के आस-पास आवागमन फिर सामान्य हुआ। पारा चढ़ने से इंसान ही नहीं परिदे भी बेहाल हो गए। पक्षी पानी चोंच से उछाल कर परों को भिगोते देखे गए। गर्म लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग घरों दफ्तरों में पंखे कूलर या वातानुकूलित कक्षों में बैठे रहे।

कोरोना के खौफ पर भारी पर रही भूख यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार