खेत में मिला तेजाब से जला अज्ञात व्यक्ति का शव

बेगूसराय। थाना क्षेत्र की सनहा पूर्वी पंचायत के सनहा-गोरगामा बांध से दक्षिण दियारा क्षेत्र में लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का तेजाब से जला हुआ शव मिला है। इससे 15 दिन पूर्व लाखो थाना क्षेत्र में मिले दो अज्ञात व्यक्तियों के शव की शिनाख्त पुलिस नहीं कर पाई है।

शव मिलने की सूचना पर पहुंची साहेबपुर कमाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। समाचार भेजे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। बताया जाता है कि बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर अर्धनग्न एवं संपूर्ण चेहरा जला हुआ शव खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने देखा। किसानों ने इसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों का हुजूम दियारा क्षेत्र में पहुंच गया। इसके बाद जानकारी साहेबपुर कमाल थाना को दी। दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुदिन राम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। चेहरा पूरी तरह से जला हुआ था। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम ²ष्टया मामला हत्या का है। अपराधियों ने युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव के चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंत्यपरीक्षण के बाद ही मौत की जानकारी मिल सकेगी।
लाभुकों के खाते में शीघ्र भेजी जाएगी आवास योजना की राशि यह भी पढ़ें
बताते चलें कि लगभग 15 दिन पूर्व लाखो सहायक थाना क्षेत्र में भी अलग अलग स्थानों पर दो अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसमें एक शव गुप्ता लखमिनियां बांध के समीप समीप 25 मई को झाड़ी में बोरे में बंद मिला था, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई गई थी। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्या तीन चार दिन पूर्व कर दी गई थी। शव का हाथ पैर बंधा हुआ था। इस घटना के अगले ही दिन एक 35 वर्षीय युवक का शव शाहपुर ढ़ाला के समीप एनएच 31 के बगल में मिला था। इस युवक की हत्या गले में फंदा लगा कर की गई थी। बरामद शव का पैर बंधा हुआ था। पुलिस को इन दोनों शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार