सिटू हत्याकांड का नामजद आरोपित गिरफ्तार

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के गौड़राहा बिशनपुर पंचायत में एक पखवाड़ा पूर्व 28 वर्षीय शिवशंकर उर्फ सिटू यादव की हत्या के मामले में नामजद आरोपित सर्वेश यादव को नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने फारबिसगंज अररिया मार्ग में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सर्वेश यादव न्यायालय में आत्मसमर्पण करने जा रहा था। मुखबिर ने उसकी सूचना पुलिस को दी त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सर्विस का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सर्वेश यादव ने पुलिस के समक्ष हत्या का राज खोला। सर्वेश ने बताया कि हत्या में नामजद आरोपी विजय बहरदार एवं वह अच्छे मित्र हैं। घटना के एक दिन पूर्व विजय बहरदार के भांजे लालू बहरदार से मृतक सिटू का झगड़ा हुआ था। इस बीच दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। जिसे लेकर अपराधी प्रवृत्ति का विजय बहरदार काफी गुस्से में था। बुधवार की रात इसी गुस्से को उतारने के लिए सिटू को घर से बुलाया गया हत्या की तैयारी में जुटे विजय बहरदार, सर्वेश यादव, प्रमोद मंडल एवं अन्य दो लोगों ने सिटू की पहले तो पिटाई की बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सर्वेश की फिर स्वीकारोक्ति के बाद अन्य अपराधियों को गिरफ्त में लेने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द हीं अन्य नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि सर्वेश यादव द्वारा हत्या की बात को स्वीकार किया गया है। उन्होंने इस हत्या में शामिल अपने सहयोगियों के नाम बताए हैं इसके आधार पर पुलिस उन अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

भाजपाइयों ने घर-घर जाकर गिनाई लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार