सात और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव, 157 पहुंची संक्रमितों की संख्या

गोपालगंज । अनलॉक वन में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में सात और प्रवासी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। संक्रमण के नए मामलों के सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 157 तक पहुंच गया है। लेकिन राहत की बात यह रही कि इस बीच संक्रमित लोग ठीक होकर लगातार आइसोलेशन से बाहर भी लौट रहे हैं। जिले में अबतक कुल सौ लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। बावजूद इसके जिले में अब भी कुल एक्टिव केस की संख्या 57 है। शुक्रवार को संक्रमित मिले सातों लोगों को क्वारंटाइन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। संक्रमित मिले सभी सात लोग प्रवासी हैं। जो दूसरे प्रदेश से अपने घर लौटने के बाद होम क्वारंटाइन में रह रहे थे।

गिरधर पोइया में मुकदमा सुलह करने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल यह भी पढ़ें
बताया जाता है कि कि तीन जून को गोपालगंज पहुंचने के बाद कई प्रवासियों को उनके घरों में ही होम क्वारंटाइन में रखा गया था। जहां इनकी चिकित्सकों की टीम लगातार जांच कर रही थी। इसी बीच कोरोना संक्रमण का लक्षण उभरकर सामने आने के बाद कुल 27 लोगों का सैंपल आठ जून को प्राप्त किया गया था। इन लोगों की सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव निकली। जबकि सात लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव रही। रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन टीएन सिंह के निर्देश पर क्वारंटाइन सेंटर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने सभी सात संक्रमित मिले प्रवासियों को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया। संक्रमित मिले सभी लोग दूसरे राज्यों से घर लौटे हैं। पॉजिटिव मिले लोगों में हथुआ प्रखंड के पांच प्रवासी शामिल हैं। जिनकी उम्र क्रमश: 43, 34, 35, 37 व 58 वर्ष है। इसी प्रकार बरौली प्रखंड में संक्रमित मिले व्यक्ति की उम्र 37 साल व उचकगांव में संक्रमित मिले व्यक्ति की उम्र 20 वर्ष है। अब भी 419 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
गोपालगंज : प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले से भेले गए 419 लोगों की सैंपल जांच रिपोर्ट अबतक जिले को प्राप्त नहीं हुई है। इनकी सैंपल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिले में संक्रमित लोगों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। बहरहाल प्रशासन सैंपल जांच रिपोर्ट प्राप्त होने का इंतजार कर रहा है। अब जिले में प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों का सैंपल प्राप्त कर उनकी जांच किए जाने का कार्य प्रारंभ किया गया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार