शोक सभा का आयोजन

संवाद सूत्र, छातापुर (सुपौल): पूर्व पत्रकार श्रवण कुमार सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। 52 वर्षीय श्री सिंह को विगत दो वर्षों से सांस लेने में परेशानी थी। गुरुवार को तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर पटना जा रहे थे, परंतु रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। त्रिवेणीगंज निवासी श्री सिंह प्रखर व बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। वे प्रिट मीडिया से जुड़े होने के साथ साथ और भारतीय जीवन बीमा की पालिसी भी करते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के अलावा सामाजिक व पारिवारिक लोगों में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। श्री सिंह की दो संतान हैं, जो अपने पिता की अकस्मात मौत से काफी व्यथित हैं। शुक्रवार को प्रेस क्लब छातापुर में मीडिया कर्मियों के द्वारा शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पत्रकार स्व. सिंह की स्मृति में उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही मृतक के परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू, सचिव राजकुमार झा राजु, संरक्षक संजय कुमार, उपाध्यक्ष आलोक कुमार, इरशाद आदिल, कुंदन कुमार, रियाज खान, राजेश चौधरी, इमरान खान, सोनू कुमार भगत, अभिमन्यु मिश्रा इत्यादि लोग शामिल हैं।

खरीफ फसल की बेहतर पैदावार को लेकर कृषि कर्मियों को दिया गया टास्क यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार