150 परिवार को दिया गया चार मास्क व साबुन

कैमूर : स्थानीय प्रखंड अंतर्गत सबार पंचायत के वार्ड दो में शुक्रवार को मास्क और साबुन का वितरण वार्ड सदस्य प्रतनिधि मुन्ना दुबे ने किया। उनके द्वारा 150 परिवार के बीच सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक परिवार को चार मास्क और दो साबुन दिया गया। इस कार्य के लिए वार्ड सदस्य सरिता देवी द्वारा पारिवारिक सूची बनाई गई थी। जिसके आधार पर मास्क और साबुन का वितरण किया गया। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सफाई और विशेष परिस्थिति में घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। सभी लोगों तक मास्क पहुंचे इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रत्येक घर में वितरण कराया जा रहा है। इसके लिए वार्ड सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ने मास्क व साबुन का वितरण किया।

टूनेट मशीन से प्रथम दिन पांच सैंपल की हुई जांच, परिणाम निगेटिव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार