जनता के बीच पत्र बांटकर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

बेगूसराय। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरा होने पर सदर प्रखंड के रतनपुर एवं चांदपुरा पंचायत में शुक्रवार को जनता एवं कार्यकर्ताओं के बीच पत्र वितरित किया गया। इस पत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा है। भाजपा नेता कुंदन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष बहुत ही ऐतिहासिक और प्रभावशाली रहा है। यह वर्ष बेगूसराय के लिए भी ऐतिहासिक रहा। गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल का निर्माण, बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल की स्थापना, फर्टिलाइजर का जीर्णोद्धार या फोरलेन सड़क निर्माण सहित कई क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थी को लाभ प्रदान किया गया। अटल पेंशन योजना में दो करोड़ 33 लाख लोगों का नाम दर्ज है।


जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 14 करोड़ पांच लाख किसान लाभान्वित हुए। जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने बताया कि घर-घर जनसंपर्क अभियान 15 जून तक जारी रहेगा। इसके माध्यम से आमलोगों से मिलकर मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी जाएगी। मौके पर बेगूसराय नगर अध्यक्ष रुपेश गौतम, मृत्युंजय वीरेश, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, अक्षय आर्या, शशांक कुमार, लालबहादुर महतो, विजय सिंह, बेगूसराय पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरुण भारती, आनंद राज, मंतोष कुमार आदि मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार