केंद्रीय मंत्री से की मक्का किसानों की सुध लेने की मांग

संवाद सूत्र, करजाईन बाजार(सुपौल): किसान कल्याण समिति राघोपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण सहनोगिया ने केंद्रीय कृषि किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर मक्का किसानों को उचित मूल्य उपलब्ध कराने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर-पूर्व बिहार के किसानों का रबी की फसल मक्का मुख्य फसल हो गया है। यहां के किसान मक्का का रिकार्डतोड़ उत्पादन करते हैं। कृषि प्रधान कोशी क्षेत्र के किसानों का यह मुख्य नगदी फसल है, लेकिन हाड़तोड़ मेहनत के बाद भी इस बार मक्का का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों का लागत भी ऊपर होना मुश्किल हो रहा है। मक्का के बिक्री मूल्य से किसान निराश हैं। गत वर्ष किसानों का मक्का दो हजार रुपये क्विटल बिका था, लेकिन इस बार एक हजार रुपये क्विटल के भाव से किसान मक्का बेचने को विवश हैं। किसान औने-पौने दामों में मक्का बेच रहे हैं। सत्यनारायण सहनोगिया ने कहा कि मक्का का निर्यात कर इसका मूल्य बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से किसान हित में मक्के की दर दो हजार रुपये निर्धारित करने की मांग की है।

ट्रैक्टर की ठोकर लगने से युवक की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार