हत्याकांड में लाइसेंसी रायफल व बंदूक जब्त

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कारनामेपुर ओपी के रमकरही गांव में चाचा और भतीजा को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने लाइसेंसी रायफल के अलावा एक लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा 12 बोर का पांच एवं 315 बोर का दो गोली भी बरामद किया गया है। कांड में पकड़े गए रिटायर्ड फौजी ददन यादव एवं उसके भाई त्रिभुवन यादव को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। मृतक 42 वर्षीय कमला यादव रमकरही गांव निवासी यमराज यादव का पुत्र था। पेशे से किसान था। बताया जा रहा कि 31 मई की शाम लालू के डेरा पंचायत के रमकरही गांव में लड़के आपस में क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच बच्चों में आपसी वाद- विवाद हो गया था। जिसे लेकर दोनों के परिजनों में नोकझोंक शुरू हो गई थी। इस दौरान हथियार बंद रिटायर्ड फौजी समेत अन्य आरोपियों ने कमला यादव व विजय यादव दोनों को गोली मार दी थी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए शाहपुर पीएचसी ले जाने के बाद डॉक्टर ने कमला यादव को मृत घोषित कर दिया था। जबकि, जख्मी विजय यादव को आरा रेफर कर दिया गया था। हत्या करने का आरोप रिटायर्ड फौजी ददन यादव व त्रिभुवन यादव समेत सात पर लगाया गया है। लाइसेंसी रायफल से हत्या करने का आरोप है। मौके से 315 बोरा की गोली का दो खोखा भी मिला था। पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद फायरिग करते भागने का भी आरोप है। जब्त शस्त्रों की एफएसएल से जांच कराई जाएगी।

ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार