मु. कैयूम के विरूद्ध पूर्व पर कई मामले दर्ज

संवाद सहयोगी, किशनगंज: रेड लाइट एरिया में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार चकलाघर संचालकों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पूर्व भी पुलिस सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। टाउन थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपित मु. कयूम को पुलिस ने 2014 में देहव्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था और कांड संख्या 43/14 दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। जबकि रंजना देवी को वर्ष 2012 और 2016 में गिरफ्तार किया गया था। उसके विरुद्ध महिला थाना में कांड संख्या 54/12 और 29/16 दर्ज कर उसे भी जेल भेज दिया गया था। लेकिन जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से धंधे में लौट आई और अन्य प्रदेशों से लड़कियों को लाकर उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराने लगी।

19 जून को छात्रों को करवाया जाएगा ऑनलाइन रीडिग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार