जागरूकता अभियान का सीडीपीओ ने किया निरीक्षण

कैमूर : प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में कोविड-19 को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका औचक निरीक्षण शनिवार को चैनपुर अंचलाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ पुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। मिली जानकारी के अनुसार मलिकसराय सेंटर कोड संख्या 126 पर प्रभारी सीडीपीओ पुरेंद्र कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। बता दें कि कोविड-19 के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हाथ धोने के छह स्टेप सहित फिजिकल डिस्टेंसिग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है एवं लोग इसका पालन करें इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को तीन किश्तों में दिए जाने वाले पांच हजार रुपए के प्रावधान आदि के विषय में भी लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है।

बोरे में बंदकर फेंका गया अज्ञात युवक का मिला शव यह भी पढ़ें
इस संबंध में चैनपुर सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ पुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेंटर कोड़ संख्या 126 पर जांच के दौरान चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान संतोषजनक पाया गया। वही मौके पर मौजूद गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मौके पर बाल विकास परियोजना के समन्वयक रवि कुमार रंजन तथा महिला पर्यवेक्षिका सरिता कुमारी भी उपस्थित रही।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार