पुरानी रंजिश को ले जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

बेगूसराय। भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात विरोधियों ने अभिमन्यु कुमार चौधरी को लाठी, डंडे व लोहे के खंती से पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र गौतम कुमार व छोटू कुमार के साथ भी मारपीट की गई। स्वजनों ने घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है जहां अभिमन्यु की हालत नाजुक बनी है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात करीब साढे़ नौ बजे दामोदरपुर निवासी स्व. अर्जुन चौधरी के पुत्र कुणाल कुमार, संतोष कुमार, विकास कुमार व राजो चौधरी के पुत्र नवीन चौधरी एकजुट होकर अभिमन्यु के घर पर चढ़कर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी, डंडे व लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, मातम यह भी पढ़ें
कहते हैं थानाध्यक्ष : इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मारपीट के आरोपित कुणाल कुमार, संतोष कुमार व नवीन चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घायल का गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार