समकालीन अभियान में आठ गिरफ्तार

जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरुवार की रात चलाए गए समकालीन अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने हत्यारोपी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाली थाने की पुलिस ने मुबारकपुर से मारपीट के आरोपी कौशलेंद्र यादव, सरयू यादव तथा सैदाबाद से अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार परसबिगहा थाने की पुलिस ने हृदनचक गांव से हत्यारोपी नौलेश बिद को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गत दिसंबर माह में इसी गांव में एक व्यक्ति को खंती से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उस कांड में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सभी आरोपी फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर नौलेश बिद को गिरफ्तार किया गया। उधर काको थाने की पुलिस ने चंदौरा टोला मोहन बिगहा से गरीबन यादव तथा पिटू कुमार को गिरफ्तार किया है। विशुनगंज ओपी की पुलिस ने बिर्रा गांव से राजेश कुमार नामक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

मकान में आग लगने से हजारों की संपत्ति खाक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार