46 हजार हेक्टेयर में लगेंगे धान के पौधे

जहानाबाद। वैश्विक महामारी को देखते हुए कृषि विभाग ने पूरे जिले में 46 हजार हेक्टेयर जमीन में धान के पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मौसम के अनुसार लोग धान के बिचड़े डाल रहे हैं। 40.49 एमएम बारिश हुई है। जून महीने में 120.30 एमएम की जरूरत है। किसान कम पानी में अच्छी फसल हो इसको ध्यान में रखते हुए बिचड़े डाल रहे हैं। किसान रामश्रय यादव, रामसुभग सिंह, कन्हैया प्रसाद,सोहन प्रसाद, रामकेवल सिंह ने बताया कि कई वर्षों से आवश्यकतानुसार बारिश नहीं होने से बिचड़े बर्बाद हो जाते हैं। धान की फसल भी अच्छी नहीं हो पाती है। कृषि विभाग के किसान समन्वयक, कृषि सलाहकार सहित वरीय अधिकारी लोगों को जागरुकता करने में जुटे हैं। धान की जगह दूसरे नगदी फसल लगाने को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बहुत से किसान सोयाबीन की खेती करने को लेकर इच्छुक हैं। इच्छुक किसानों के बीच सोयाबीन का बिचड़ा भी मुहैया कराया गया है। कृषि पदाधिकारी सुनिल कुमार ने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। धान की जगह नगदी फसल लोगों को लगाना चाहिए। इससे कम लागत में अधिक मुनाफा होता है। जिले में इस वर्ष 46 हजार हेक्टेयर जमीन में धान लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि 49हजार हेक्टेयर जमीन कृषि योग्य है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार