17 को होने वाली भाजपा के डिजिटल रैली की जोरशोर से चल रही तैयारी

संवाद सहयोगी, किशनगंज : बिहार जनसंवाद रैली के लिए 17 जून की तिथि निर्धारित की गई है। इस डिजिटल संवाद रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा, जिससे कि पार्टी की नीति, विचारधारा और योजना से समाज के लोग भी अवगत हो सके। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

शनिवार को बिहार जनसंवाद रैली की तैयारी को ले जिला कार्यक्रम प्रभारी सिकदर सिंह ने धर्मगंज स्थित आवास पर एक बैठक की। बैठक के उपरांत उक्त जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जनसंवाद रैली में जिले के तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस जनसंवाद कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जाससवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और प्रदेश संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव विशेष रूप से संबोधित करेंगे। जिले में 50 से अधिक स्थानों पर एलईडी टीवी लगाए जाएंगे। जहां भाजपा के कार्यकर्ता अपनी सुविधानुसार पहुंच कर जनसंवाद रैली में शामिल होकर सफल बनाएंगे। इसके लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंप दी गई है। इस दौरान मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, राजेश गुप्ता, जय किशन प्रसाद, ज्योति कुमार सोनू, मिथिलेश मिश्रा, गणेश झा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाइक लूट मामले में मामला दर्ज यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार