हत्याकाड की जाच करने भेड़िया गाव पहुंचे एसपी

हरनौत (नालन्दा)। पैक्स अध्यक्ष पद के पूर्व उम्मीदवार, तेलमर थाना क्षेत्र के भेड़िया गॉव निवासी शम्भू सिंह हत्या काड की जाच करने पहुंचे एसपी नीलेश कुमार ने रविवार को बाइक चालक सन्नी सिंह से फिर पूछताछ की। सन्नी सिंह ही बाइक चला रहा था और शम्भू पीछे बैठा था। सन्नी से बार-बार पुलिस अधिकारी इसलिए पूछ रहे क्योंकि वह एक मात्र व्यक्ति है जो घटना के समय शम्भू के साथ था। हत्याकाड के ठीक बाद गए 12 जून की रात भी एसपी ने उससे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद उसे घर जाने दिया गया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज इस हत्याकाड में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। स्वजन का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी थी नहीं तो किस पर सन्देह किया जाय। लेकिन हत्याकाड सुनियोजित तरीके से किया गया इससे तो स्प्ष्ट है कि इसकी साजिश पहले रची गई थी।

अविश्वास प्रस्ताव से हटाई गई नपं अध्यक्ष ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार यह भी पढ़ें
..
शम्भू को घर जाने की जल्दी थी पर सन्नी के चलते हुई देर
..
भेड़िया गॉव में इस बात की चर्चा है कि सन्नी की बजह से ही शम्भू को लौटने में रात हो गयी। बताया जा रहा है कि शम्भू सिंह को हरनौत में कुछ दुकानदारों को पैसा देना था। इसलिए वह हरनौत गया था। उसे बाइक चलाना नहीं आता था। इसलिए सन्नी सिंह ही उसे लेकर गया था। हरनौत से भेड़िया आने-जाने की सीधी सड़क है। कल्याण बिगहा होकर भी भेड़िया के लोग हरनौत आते-जाते हैं। लेकिन इन दोनों सड़कों को छोड़ नरसंडा होकर लौटने का फैसला किया। यह फैसला किसका था यह बताने वाला तो अब सिर्फ सन्नी ही है। लेकिन यह बात सही है कि शम्भू सिंह की गाय को शम्भू सिंह ही दुह सकते थे। दूसरे किसी को दुहने ही नहीं देती थी। इस वजह से उसे घर लौटने की जल्दी थी। लेकिन सन्नी सिंह इत्मीनान से नरसंडा में कुछ सामग्री खरीदे। शम्भु सिंह को सन्नी के साथ जाने की विवशता थी। क्योंकि वह उसी के बाइक पर बैठ कर आया था।
नालंदा में पूर्व एमएलसी की भाई-भतीजे से भिड़ंत, सड़क जाम यह भी पढ़ें
पास के लोग यह भी बता रहे हैं कि शम्भू सिंह को कत्ल करने से पहले भी बदमाशों ने फायर किया था। सम्भवत? हथियार की जाच करता हो या अग्रिम जश्न का संकेत हो। उसके कुछ देर बाद दो गोलिया चलने की आवाज आयी। उसके बाद गश्त पर रही तेलमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जाच जारी है।
पईन में डूबने से बालक की मौत
थरथरी (नालंदा)। थरथरी थाना क्षेत्र के सुमका गाव के निकट पईन में डूबने से पाच वर्षीय अंकुश कुमार की मौत हो गई। रविवार शाम शव बरामद हुआ। वह नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरु गाव निवासी सत्येन्द्र पण्डित का पुत्र था जो सुमका निवासी अपने नाना बालचन्द पण्डित के यहा अपनी मा एवं तीन भाइयों के साथ रह रहा था।
घटना के बाद गाव में मातम छा गया है।ह्म
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार