किसानों के हित में काम कर रही सरकार : मंत्री

नवादा : कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित काफी काम कर रही है। परंपरागत खेती के साथ ही किसानों को बकरी पालन, गौ पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, मशरूम व शहद उत्पादन आदि से जोड़ा जा रहा है। ताकि किसानों की आमदनी में इजाफा हो सके। वे रविवार को परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बिहार में कृषि क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। प्रकृति से वरदान मिला है कि अलग-अलग जिलों में भिन्न-भिन्न प्रकार के फसलों की खेती होती है। लीची, मखाना, मगही पान, धान, गेहूं, साग-सब्जी, फल आदि की खेती होती है। यहां के किसान काफी मेहनती हैं। जिसके चलते बिहार को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले। कृषि मंत्री ने बताया कि मार्च-अप्रैल में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से किसानों को फसल काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में साढ़े 12 लाख किसानों के खाते कृषि इनपुट की राशि भेजी गई। किसानों को बकरी, गौ, मछली, मुर्गी, मशुरूम व शहद उत्पादन, मखाना उत्पाद से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाहर से आए प्रवासियों को इससे जोड़ने की योजना है। पीएम के आर्थिक पैकेज से बिहार में कृषि को रफ्तार मिली है। कोरोना चुनौती को लोगों के सहयोग अवसर बना रहे हैं। सहजन की खेती को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। किसानों को बीज की होम डिलीवरी कर रहे हैं।

फरार आरोपित के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार यह भी पढ़ें
----------------
केंद्र सरकार ने लिए कई साहसिक निर्णय
- केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कृषि मंत्री डॉ. प्रेम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई साहसिक व ऐतिहासिक फैसले लिए। कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। तीन तलाक समाप्त किया गया। सीएए लागू किया गया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। पीएम ने देशवासियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाईं। जन-धन खाता, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना आदि से लोगों को काफी लाभ मिला। मौके पर पूर्व विधायक कन्हैया कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, महामंत्री रामानुज, मनोज कुमार चंद्रवंशी, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
व्यापारियों को सुरक्षा देगी विहिप यह भी पढ़ें
-----------------
दुष्कर्म पीड़िता के स्वजनों से मिले कृषि मंत्री
- कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने घटना की निदा करते हुए पुलिस से सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभी एकमात्र आरोपित गिरफ्तार हुआ है। शेष चारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। स्पीडी ट्रायल चलाकर पीड़िता को न्याय दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार में अपराधियों की खैर नहीं है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार