वार्ड छह की गली में जलजमाव से लोग परेशान

कैमूर : नगर के वार्ड छह में नाली का पानी गली में जमा हो रहा है। इससे वार्ड छह के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वार्ड छह के लोगों ने नगर परिषद भभुआ में इस समस्या को लेकर आवेदन भी दिया था। लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह समस्या और गंभीर होते जा रही है। गली में वर्तमान समय में जलजमाव है। गली कच्ची है। इसके चलते बरसात होने पर काफी पानी जमा हो जाता है। वहीं नाली का पानी हमेशा गली में रहता है। इसके चलते गली कीचड़नुमा हो जाती है। ऐसे में बाइक व साइकिल तथा पैदल आने जाने वाले लोगों के गिरने की आशंका बनी रहती है। वार्ड छह के लोगों ने बताया कि पूर्व में वार्ड पार्षद से भी कहा जा गया है। अभी गर्मी चल रही है। तब यह स्थिति है। बरसात होगी तो स्थिति क्या होगी यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

रोशनदार तोड़ घर में घुसे चोर, लाखों रुपये व आभूषण उड़ाए यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार