टेस्ट के लिए 160 संदिग्धों का लिया गया सैंपल

पूर्णिया। जिले में सैंपल कलेक्शन की क्षमता काफी बढ़ गई है। रोजाना 150 से 200 सैंपल टेस्ट के लिए संदिग्धों का लिया जा रहा है। अबतक पॉजिटिव मरीज की संख्या 252 है। इसमें 164 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 160 संदिग्धों का सैंपल कलेक्शन किया गया। होम क्ववारंटाइन और कंटेनमेंट इलाके में चल रहे सर्वे में मिले संदिग्धों का सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। अब मिल रहे पॉजिटिव मरीज सर्वे के दौरान चिह्नित मरीज हैं जिसकी नियमित निगरानी हो रही है। इसके साथ ही सामुदायिक स्तर पर भी रैंडम सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। 3549 सैंपल का कलेक्शन अब तक किया जा चुका है।

पूर्णिया पूर्व में छह पॉजिटिव मिलने से दहशत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार