तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, एक 10 वर्षीय बालक भी

खगड़िया। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है। जबकि बीते सोमवार को भी दो पॉजिटिव मिले थे। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 297 हो गई है। मंगलवार को मिले तीन मरीजों में एक बालक, एक किशोर और एक युवक हैं। चौथम में एक 10 वर्षीय बालक पॉजिटिव मिला है, तो मानसी में एक 14 वर्षीय किशोर पॉजिटिव पाया गया है। जबकि अलौली में एक 18 वर्षीय नवयुवक पॉजिटिव मिले हैं।

हालांकि इस बीच कोरोना मरीज लगातार ठीक भी हो रहे हैं। अब तक कुल 297 मरीजों में 265 ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। जिले में अब तक 3096 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। जिसमें 297 पॉजिटिव और 2321 निगेटिव मिले हैं। हालांकि अभी और 247 के करीब सैंपल की जांच रिपोर्ट आना शेष है।
युवक को गोलियों से किया छलनी यह भी पढ़ें
डीएम ने बताया कि पॉजिटिव लोग लगातार ठीक हो रहे हैं। अब तक मिले पॉजिटिव में अब केवल 32 लोग ही संक्रमित बचे हैं। अधिकांश ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की पहचान को लेकर पूल और रैंडम सैंपल लगातार जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सोमवार को 140 लोगों के सैंपल जांच में भेजे गए। मंगलवार को भी 50 से अधिक सैंपल भेजे जा चुके हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार