महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): राघोपुर में कुदरत का गजब करिश्मा देखने को मिला है। बुधवार की सुबह रेफरल अस्पताल में एक महिला ने तीन स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिसमें दो लड़का और एक लड़की है। वहीं जच्चा व बच्चा पूरी तरह स्वस्थ व सुरक्षित हैं। प्रसूता बसंतपुर प्रखंड के शिवनगर वार्ड नंबर तीन की रहने वाली है। पहले बच्चे के जन्म का 7:10, दूसरे का 7:20 और तीसरे का जन्म 7:30 बजे सुबह हुआ। प्रसूता के स्वजन ने बताया कि मरीज को एलएन अनुमंडलीय अस्पताल बसंतपुर से रेफर कर दिया गया था। तत्पश्चात पुन: उसे रेफरल अस्पताल एफआरयू में नॉर्मल डिलीवरी कराया गया।

जाप की बैठक में कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष का किया गया चयन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार