नप की उप मुख्य पार्षद के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा

गोपालगंज। नगर परिषद गोपालगंज की उप मुख्य पार्षद संजू देवी के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। उप मुख्य पार्षद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वार्ड पार्षदों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने का डाक से नोटिस भेजा है। नोटिस भेजने वाले नगर परिषद वार्ड सात के वार्ड पार्षद देवेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद मिथिलेश कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद सुदामा रावत ने बताया कि उप मुख्य पार्षद संजू देवी तथा मुख्य पार्षद नोटिस को रिसिव नहीं कर रहे हैं। उप मुख्य पार्षद ने अपने दो साल के कार्यकाल में कोई कार्य नहीं किया है। गर परिषद के कुछ खास वार्ड को छोड़कर अन्य वार्ड में विकास नहीं किया गया है। शहर में घटिया क्वालिटी का एलइडी लाइट लगाने का कार्य किया गया। बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षदों की बिना जानकारी के मनचाहा प्रस्ताव पास कराकर कार्य किया जा रहा है। नोटिव पर देवेंद्र सिंह, सुदामा रावत, मीना देवी, मिथिलेश गुप्ता, सुरेश चौरसिया, मालती देवी, उर्मिला देवी, राजेंद्र कुमार, गोरखनाथ शर्मा, रीना गुप्ता, शीतल गुप्ता, पूजा देवी, इन्द्रमणी देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी सहित 15 वार्ड पार्षदों ने हस्ताक्षर किया है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि अब तक किसी प्रकार का कोई नोटिस मुझे नहीं मिला है। सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। सभी वार्ड पार्षद अपने अपने क्षेत्र में विकास का कार्य करा रहे हैं।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार