333.41 करोड़ से बनेगा पंडुका पुल, डीपीआर समर्पित

रोहतास। बिहार से झारखंड को जोड़ने वाला सोन नदी पर प्रस्तावित बहु प्रतिक्षित पंडुका श्रीनगर पुल का निर्माण 333.41 करोड़ रूपये से किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय उच्च पथ (दक्षिण) उपभाग के मुख्य अभियंता अमित कुमार सिंहा ने डीपीआर समर्पित कर दी है। पुल निर्माण प्रक्रिया में डीपीआर समर्पित होने की सूचना से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि पुल निर्माण शुरू होने के साथ ही लोगों का अंतरराज्यीय पैदल आवागमन शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण से दोनों राज्य के कई क्षेत्रों में स्थाई विकास हो सकेगा। विधायक ललन पासवान ने बताया कि पुल निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, जिसका परिणाम सुखद निकला है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार