..आखिर कब मिलेगा नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा

-चुनाव आते ही उठने लगती है नवीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर प्रखंड को अनुमंडल बनाने की कवायद वर्ष 1994 से चली आ रही है। लेकिन 26 वर्ष बीतने के बाद भी इसे अनुमंडल का दर्जा नहीं मिला है। जैसे ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव नजदीक आता है नवीनगर को अनुमंडल एवं टंडवा व चैनपुर को प्रखंड बनाने की बातें उठने लगती हैं।

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में नवीनगर स्थानीय अनुग्रह नारायण स्टेडियम में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवीनगर को अनुमंडल बनाने की बात कही थी। विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने सीएम से यह मांग की थी। विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र बाबू हमारे पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ विधायक हैं। मैं इनके साथ सांसद भी रह चुका हूं, इनकी बातों को उठाया नहीं जाएगा। नवीनगर को अनुमंडल बनाने की ओर कदम बढ़ाया जा चुका है आने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व नवीनगर को अनुमंडल बना दिया जाएगा। लेकिन लोकसभा चुनाव के खत्म होने और जदयू प्रत्याशी के चुनाव जीतने के बाद एक साल बीतने को हैं, नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा नहीं मिल सका है। भाजपा के वरीय नेता कुमार अवधेश सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संतन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्रवंशी, मोहम्मद रमजान अली समेत कई नगर वासियों ने कहा कि जब-जब चुनाव आता है। उस दौरान सभी वरीय नेता अनुमंडल बनाने का आश्वासन दे अपना काम निकाल लेते है। फिर वहीं मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रह जाता है। लोगों ने कहा कि नवीनगर अनुमंडल बनाने की सभी मानक को पूरा करता है।
आखिर हम कैसे जीतेंगे जंग : न मुंह पर मास्क न शारीरिक दूरी का ख्याल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार