सुबह में पुलिस को चकमा देकर थाने से भागा, शाम में सरेंडर

नवादा। हिसुआ थाने की पुलिस को चकमा देकर बुधवार सुबह में फरार बंदी शाम को सरेंडर कर दिया। भगोड़े बंदी की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के ब्रह्मस्थान तेली टोला निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। वह रंगदारी, मारपीट, छिनतई आदि मामलों का आरोपित है।

मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। सुबह में उसे कोर्ट भेजने के लिए पुलिस तैयारी कर रही थी। पुलिस वाहन में बैठाने के पूर्व हथकड़ी लगाया जा रहा था। तभी पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया। पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते वह आंखों से ओझल हो गया। थाने में तैनात जवानों के हाथ पांव फूल गए। चारों ओर तलाशी में पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगीं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जाने लगी। पूछताछ के लिए उसके मां-पिता को थाने लाया गया। बढ़ते दबाव के बीच उसने शाम में थाने में सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रोहित के खिलाफ थाने में तीन मामले दर्ज हैं।
महुआ शराब के साथ चार आरोपित गिरफ्तार, दो बाइक जब्त यह भी पढ़ें
-------------
पूर्व में भी हिसुआ थाने
से भागा था आरोपित
वर्ष 2019 में हिसुआ थाना के बाथरूम की खिड़की से दुष्कर्म और हत्या मामले का आरोपित सोनू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 14 घंटे के भीतर अकबरपुर से गिरफ्तार कर लिया था।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार