शहीद जवानों को नमन कर चाइना के सामान का बहिष्कार करने की लिया शपथ

गोपालगंज । लद्दाख के गलवन घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए जवानों को नमन करने के लिए शहर से लेकर प्रखंडों में जगह-जगह लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए चाइन के सामान का बहिष्कार करने की शपथ लिया। चीन के कायरना हरकत से लोगों में जबरदस्त आक्रोश भी दिखा। लोगों ने चीन के खिलाफ जुलूस निकाला। कई जगह चीन का पुतला भी फूंका गया।

गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के धोखे से किए कायराना हमले में शहीद हुए बीस जवानों को नमन करने के लिए बुधवार की देर शाम भाजपा युवा मोर्चा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए चाइन के सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि लद्दाख के गलवन घाटी में चीनी सैनिक को पीछे करते हुए देश के बीस वीर जवानों ने अपने प्राण का बलिदान दे दिया। देश जवानों के इस बलिदान को याद कर उन्हें अपनी श्रद्धाजंली अर्पित करता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चाइन के सामान का बहिष्कार करने का शपथ भी लिया। सभा में दीपक कुमार दीपू, वीरबहादूर सिंह, चंद्रमोहन पाण्डेय, राजकरण गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ गलवन घाटी में चीन के सैनिकों के कायरना हमले में शहीद हुए बीस जवानों की याद में मांझा प्रखंड में युवकों ने बुधवार की रात कैंडिल मार्च निकाला। मांझा बाजार से निकली यह मार्च सभी चौक चौराहों से होते हुए शिव मंदिर परिसर में पहुंचा। जहां युवकों ने कैडिल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर युवकों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। उन्होंने चाइना के सामान का बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया। कैडिल मार्च में शिक्षक रमेश कुमार, बालेश्वर प्रसाद, राजन पाण्डेय, इंजीनियर शाहिद कैशर, प्रिस गुप्ता सहित काफी संख्या में युवक व लोग शामिल रहे।

इनसेट
कटेया में भी कैडिल मार्च निकाल शहीद जवानों को किया नमन
संसू.,कटेया (गोपालगंज ) : लद्दाख के गलवन में चीनी सैनिकों के कायरतापूर्वक धोखे से किए गए हमले में शहीद हुए बीस जवानों की याद में प्रखंड मुख्यालय कटेया में भी युवकों ने जगह-जगह कैंडिल मार्च निकाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान चीन के खिलाफ युवकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। प्रसिद्ध घुर्णाकुण्ड मंदिर परिसर परिसर से पकहा घाट तक तथा जैसवली गांव में निकले कैंडिल मार्च में चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी होती रही। युवकों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर अपना रोष भी प्रकट किया। इस अवसर पर युवकों ने चाइना के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प भी लिया। कैंडिल मार्च में अरविद यादव, राजन यादव, सचिन कुमार, नितेश कुमार, शत्रुघ्न, रंजन, प्रवीण अरुण, अंकुर, बिट्टू, ऋषि कुमार चौबे, प्रदीप कुमार सहित काफी संख्या में युवक शामिल रहे।
इनसेट
बरौली में चाइन के सामान को जलाकर प्रकट किया आक्रोश
संसू.,बरौली(गोपालगंज ) : लद्दाख के गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के कायरता पूर्ण धोखे से किए गए हमले में देश के बीस जवानों के शहीद होने से बरौली के लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखा। गुरुवार को श्रीराम सेना के बैनर तले लोगों ने चीन के खिलाफ जुलूस निकाला। प्रखंड मुख्यालय बरौली के पायल टाकिज से निकाला यह जुलूस नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए थाना चौक पहुंचा। जहां लोगों ने चाइन निर्मित सामान को जलाकर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान चाइन के सामान का बहिष्कार करने की शपथ भी ली गई। लोगों ने यह निर्णय लिया गया कि गांव-गांव में जाकर लोगों से चाइना निर्मित सामान का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करेंगे। जुलूस में योगी विनोद, राजेंद्र सिंह, राणा प्रताप सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
इनसेट
कुचायकोट में चीन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संसू.,कुचायकोट(गोपालगंज ) : कुचायकोट प्रखंड के बलिवन सागर बाजार में गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के कायरता पूर्ण धोखे से किए गए हमले में बीस जवानों के शहीद होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध मार्च निकाल कर चीनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान चाइना के सामन को जलाकर ग्रामीणों ने अपनपा रोष प्रकट किया। लोगों ने यह शपथ भी लिया कि हम चीन का सामान खरीदेंगे। वहीं व्यवसाइयों ने यह शपथ लिया कि चीन निर्मित सामान नहीं बेचेंगे। प्रदर्शन करने वालों में संजय प्रसाद, व्यास गुप्ता, ईश्वर तिवारी, चंदन गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव पांडेय, गणेश पांडेय, लालबाबू प्रसाद, राहुल कुशवाहा सहित काफी संख्या में ग्रामीण व व्यवसायी शामिल रहे।
इनसेट
सिधवलिया में चीन के राष्ट्रपति का फूंका गया पुतला
संसू.सिधवलिया(गोपालगंज ) : गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के धोखे से किए गए हमले में देश के बीस जवानों के शहीद होने से आक्रोशित लोग चीनी के खिलाफ सड़क पर उतर गए। गुरुवार को भाजपा प्रखंड मंडल अध्यक्ष संजय सिंह तथा व्यास सिंह के नेतृत्व में लोगों ने प्रखंड मुख्यालय में चीन के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इस दौरान चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी होती रही। विरोध मार्च विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए स्टेशन चौक पहंचा। जहां लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान चाइना के सामान का बहिष्कार करने की लोगों ने शपथ भी लिया। विरोध मार्च में विजय सिंह, मुन्ना राम, प्रदीप पांडेय, मुन्ना पाल, जलेश्वर सिंह, श्रीभगवान प्रसाद, श्यामनंदन यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार