113 हाई स्कूलों में खरीदे जाएंगे व्हील चेयर

संवाद सहयोगी, किशनगंज : विधानसभा चुनाव में हाई स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया जाता है। इन मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को वोट देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए हाई स्कूलों में व्हील चेयर होना आवश्यक है। लिहाजा सभी हाईस्कूलों में व्हील चेयर की खरीद का निर्देश दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए डीपीओ समग्र शिक्षा अजित शर्मा ने बताया कि अपर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार हाई स्कूलों को व्हील चेयर हर हाल में खरीदना है। इस समय जिला में 113 प्लस टू हाई स्कूल और हाई स्कूल हैं। इसके अंतर्गत 25 प्लस टू हाई स्कूल और 88 हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक को सूचित कर दिया गया है कि विद्यालय विकास कोष या छात्र कोष मद की राशि से एक व्हील चेयर खरीद कर जिला शिक्षा कार्यालय का अवगत कराएं। स्कूलों में व्हील चेयर होने से विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को सहूलियत होगी। जिससे मतदान में दिव्यांग मतदाताओं का वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा।
पिकअप लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार