भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, चार लोग घायल

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। इस पथराव में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्ष के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि बसडीला गांव निवासी श्यामसुंदर प्रसाद तथा वीरेद्र प्रसाद के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। इस पथराव में एक पक्ष के श्यामसुंदर प्रसाद व मंकेश्वर प्रसाद तथा दूसरे पक्ष के वीरेंद्र प्रसाद व उनका पुत्र अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रण करते हुए दोनों पक्ष के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें
नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच हुई पथराव हुआ है। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार