दुष्कर्म आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

संवाद सहयोगी, किशनगंज

: महिला थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुष्कर्म मामले के आरोपित को गिरफ्तार की। आठ जनवरी को दर्ज किए गए मामले में गुरुवार को बस स्टैंड के निकट से जियापोखर थाना क्षेत्र के मिरचानबस्ती निवासी अजैजुल पिता मो. युनूस को गिरफ्तार किया गया। क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद निजी काम से वह किशनगंज आया था। आवश्यक पूछताछ व मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार 28 नवंबर 2019 को शौच के लिए बाहर निकली पीड़िता के साथ पूर्व से ही घात लगाए आरोपित अजैजुल ने हत्या की धमकी देकर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्वजनों ने घटनास्थल से आरोपित का मोबाइल बरामद किया। 29 नवंबर को स्थानीय स्तर पर पंचायती की गई। जिसमें आरोपित के परिवार वालों ने दोनों की शादी करा देने का प्रस्ताव रखा और सात दिसंबर को शादी की तारीख तय कर दी। लेकिन साजिश के तहत अजैजुल को मुंबई भगा दिया। सात दिसंबर को एक बार फिर पंचायती की गई। लेकिन अजैजुल के परिजनों ने पंचायत में ही पीड़िता की बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर पीड़िता को इलाज के लिए ठाकुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लेकर महिला थाना पहुंच गई। पीड़िता के लिखित शिकायत पर आठ जनवरी 2020 को केस दर्ज कर महिला थाना की पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि आरोपित के मुंबई से वापस लौटने की जानकारी मिलने के बाद से ही उसपर नजर रखी जा रही थी। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
रेडलाइट एरिया की नौ संचालिकाओं को भेजा जेल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार