चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार हुए दो वाहन चोर

बक्सर: नगर थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नया बाजार मोहल्ले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को मठिया मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली है। पुलिस पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

इस मामले में नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नगर थाने की पुलिस मठिया मोड़ के समीप वाहन चेकिग अभियान चला रही थी। इसी बीच नई बाजार की तरफ एक बाइक पर बैठ कर दो लोग आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को रोककर और कागजातों की मांग की तो दोनों डर गए। जिसके बाद पुलिस को दोनों पर शक हुआ। पुलिस ने जब कड़ाई से दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वह बाइक चोरी की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जहां पूछताछ के बाद दोनों बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चोर नया बाजार के रहने वाला विवेक यादव और कृष्णा राय हैं। जिनकी निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि अन्य चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में जो बताया है। उसके आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। उम्मीद है कि इनके अन्य साथियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कुएं में गिरी नीलगाय, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार