भारतीय जवानों पर हुए हमले में सरकार जल्द करें करवाई: कांग्रेस

अररिया। फारबिसगंज में शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के मौके पर लद्दाख में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह एवं शाद अहमद ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि लद्दाख के गलवान घाटी में चीन की बर्बरता पूर्वक सैनिक कार्रवाई में शहीद हुए भारत मां के वीर जवानों के बदले की कार्रवाई भारत सरकार अति शीघ्र करें। एक सिर के बदले 10 सिर एवं खून का बदला खून से ले सरकार। उन्होंने कहा कि भारत चीन की सीमाएं पर जो भी परिस्थिति है उसको देश के जनता के सामने रखें सरकार। चीन के खिलाफ हम कांग्रेस परिवार के सदस्य भारत सरकार और सेना के साथ हैं। यूथ जिलाध्यक्ष करण कुमार पप्पू, अम्बरीश राहुल, रीता गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मासूम अंसारी, रीता गुप्ता, जिला महासचिव इंजीनियर सावन सागर, दिलीप पासवान, कपिल अंसारी, श्री कुमार ठाकुर, अल्ताफ शेख, कुमार डे,सुनील कुमार दास, कंचन विश्वास, अबुल बशर अंसारी, मुमताज सलाम, मोहम्मद आसिफ, सरवर आलम, सुशांत कुमार, मोहम्मद आजाद अंसारी, पवन ठाकुर, दिलकश राज, मो. जमील, मोहम्मद दिलशाद, राजा जावेद, रोहित राज, मदन लाल गुप्ता, अनीश आलम, मांज आलम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

देश के नागरिकों को बलिदानी वीर जवानों की वीरता पर है गर्व: किशन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार