जहरीली शराब से हुई 18 की मौत के मामले में 21 पुलिसकर्मी बर्खास्त

गोपालगंज। गोपालगंज के टाउन थानाक्षेत्र के खजूरबानी में वर्ष 2016 में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत मामले में राज्य में बड़ी कार्रवाई की गई है। चार साल पहले हुई इस घटना में दोषी पाए गए 21 पुलिसकíमयों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जाच के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने दोषी पाए गए पुलिसकíमयों पर कार्रवाई के लिए मुहर लगा दी है।

16 अगस्त 2016 को गोपालगंज के टाउन थानाक्षेत्र के खजूरबानी में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हुई थी। बिहार में शराबबंदी के बाद जहरीली शराब से हुई मौत का यह पहला मामला था। घटना के बाद टाउन थाना के सभी अफसर और जवान पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी। एसपी, डीआइजी और आइजी के बाद इस मामले की फाइल डीजीपी के पास पहुंची थी। मामले की गंभीरता और पुलिसकíमयों की कर्तव्य के प्रति लापरवाही को देखते हुए डीजीपी ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मी उस वक्त टाउन थाना में तैनात थे।
सात और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव यह भी पढ़ें
सारण रेंज के डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में गोपालगंज के टाउन थाना क्षेत्र के खजूरबानी गांव में जहरीली शराब पीने की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद इसकी जाच चल रही थी। जाच के क्रम में 21 पुलिस अधिकारी और जवान कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाए गए। इस कारण पुलिस मुख्यालय के द्वारा बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की जद में तीन दारोगा, पांच जमादार और 13 सिपाही आए हैं। सभी अभी दूसरे जिलों में तैनात हैं। सभी जिले के एसपी को इसकी सूचना दे दी गई है। इन आठ पुलिस अधिकारी व 13 जवानों पर गिरी गाज सब इंस्पेक्टर दिलकश कुमार सिंह सारण, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार मोतिहारी, सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह सिवान , सब इंस्पेक्टर चंद्गिका राम सिवान ,एएसआइ मिथिलेश्वर सिवान, विनोद कुमार पाडेय सिवान, गुलाम मोहम्मद सारण, राज भरत प्रसाद सिंह मुजफ्फरपुर, नवल कुमार सिंह सिवान, पीटीसी सिपाही 416 पुष्पेंद्र ओझा गोपालगंज, पीटीसी 18 दिनेश्वर यादव गोपालगंज, पीटीसी सिपाही 620 मोहन प्रसाद सिंह बाका, सिपाही 147 धीरज कुमार राय गोपालगंज, सिपाही 480 शैलेंद्र कुमार अरवल, सिपाही 267 मनोज कुमार जहानाबाद, सिपाही 508 अनंजय कुमार सिंह बक्सर, सिपाही 70 नितेश कुमार सिंह पटना, सिपाही 383 विश्वजीत कुमार सारण, सिपाही 455 मुरली यादव गोपालगंज, सिपाही 579 मनीष कुमार सारण, 572 राकेश कुमार सिंह सारण, सिपाही 468 राहुल कुमार गोपालगंज में पदस्थापित हैं। उपरोक्त सभी को बर्खास्त किया गया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार