अनुमंडल के दो विस क्षेत्र में बनाए जाएंगे 223 सहायक मतदान केंद्र



संवाद सहयोगी, दाउदनगर : बिहार विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच शारीरिक दूरी का पालन मतदान केन्द्रों पर भी हो सके इसकी कवायद में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। अनुमंडल में दो विधानसभा क्षेत्र गोह और ओबरा नाम से है। सूत्रों के अनुसार इन दोनों विधान सभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर 223 सहायक मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं। इसकी कवायद शुरू है। प्रस्ताव तैयार कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भेजा जाना है। उन मतदान केन्द्रों को तोड़ा जाना है, जहां 1000 से अधिक मतदाता हैं।
सब्जी मंडी में जलजमाव व गंदगी से आमजन परेशान यह भी पढ़ें
सूत्रों के अनुसार पहले 1400 मतदाता पर एक मतदान केंद्र बनाया गया था। अब कोरोना काल के चुनाव में 1000 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस आलोक में यह प्रयास किया जा रहा है। ऐसे मतदान केंद्र चिन्हित किये गए हैं, जिससे 1000 से अधिक मतदाता जुड़े हुए हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे चिन्हित बूथों की संख्या गोह विधान सभा क्षेत्र में 116 और ओबरा विस क्षेत्र में 107 है। इनको तोड़ कर एक सहायक मतदान केंद्र बनाया जाना है। इसके लिए अलग संख्या नहीं होगी बल्कि क और ख के रूप में चिन्हित होंगे। यथा-बूथ संख्या-28 पटवा पंचायत घर पटवा टोली में 1263 मतदाता हैं, यह टूटेगा तो दो मतदान केंद्र बनेंगे एक बूथ संख्या-28 क तो दूसरा बूथ संख्या-28 ख के रूप में नामित होगा। अनुमंडल में कुल 607371 मतदाता:- अनुमंडल के दोनों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल 607371 मतदाता हैं। प्राप्त ताजा आंकड़े के अनुसार अभी ओबरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 307946 मतदाता हैं, जिसमें 163883 पुरुष, 144052 महिला और 11 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार गोह विधान सभा क्षेत्र में कुल 299425 मतदाता हैं। इसमें 157367 पुरुष और 142025 स्त्री तथा 06 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार