नेपाल में भारत के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग



जासं., रक्सौल : नेपाल में भारत के पक्ष में लोग सड़क पर उतरने लगे है। नेपाल की वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था द्वारा भारत के कब्जे वाली भूमि लिपुलेख और कालापानी विवाद को लेकर भारत विरोधी राष्ट्रवाद की हवा कम होने लगीं है। जिसके बाद नेपाल प्रबुद्ध युवा वर्ग और राजनैतिक दलों के लोगों ने सोशल मीडिया और फेसबुक पर दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को ख्याल रखने की बात लिख रहे है। इस बीच गिलवन घाटी में भारतीय सेना पर चीनी हमले का आंच नेपाल के राजधानी काठमांडू में पहुंच गया है। भारत समर्थित लोगों ने चीन के इस कार्रवाई के विरुद्ध तीन दिन पूर्व यानी 18 जून को प्रदर्शन किया। मानवाधिकर तथा शांति समाज नेपाल नामक संस्था ने चीन को सुझाव दिया है कि बातचीत से समस्या का हल ढूढे़। चीन विवेक का प्रयोग करते हुए, युद्ध की संभावना को त्याग कर वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान करने की बात कही है। उक्त संस्था के लोगों ने नेपाल में स्थित भारतीय राजदूतवास और चीन के दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों देशों से सीमा पर तनाव कम करने की अपील किया है।
देव संस्कृति से हुई शास्त्रीय संगीत की उत्पत्ति, ब्रह्म नाद है संगीत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार