एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): अभाविप नगर मंत्री अरुण जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार की संध्या हनुमान मंदिर सिमराही के प्रांगण में भारतीय वीर सैनिक के वीरगति पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा एवं मोमबती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर मंत्री ने कहा कि 21 वीं सदी का भारत-चीन की विस्तारवादी नीति को रोकने में सक्षम है। हमारी पुण्य मातृभूमि पर चीन को किसी भी कायराना हरकत का कड़ा जवाब मिलेगा। अवैध चीनी विस्तारवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई में प्रत्येक भारतीय नागरिक भारत सरकार तथा भारतीय सेना की पीछे मजबूती से खड़ा है। नगर सह मंत्री सुमन गुप्ता ने कहा कि इन वीरों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। आज शहीद होकर भी वे अमर हैं और उनकी प्रखर राष्ट्रभक्ति से भारतवासी प्रेरित हैं। पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण कुमार ने कहा कि भारत की संप्रभुता पर जब-जब कुठाराघात किया है तो भारतीय जांबाज सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। भारत की संप्रभुता अचल व अटल है। सभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो. राम कुमार कर्ण, मनीष जयसवाल, बजरंग दल संयोजक प्रशांत कुमार, राजाराम सिंह, धनजंय गुप्ता, पप्पू सिंह, विवेकानंद, आदित्य, मोनू कर्ण, प्रिस, आयुष, बजरंग, गुड्डू, कृष्णा, सुभम, सुमन, विकास, राहुल, अभिषेक राणा, राजा, बबलू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुखपुर में चीनी सामान का किया गया बहिष्कार, राष्ट्रपति का फूंका गया पुतला यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार