भाजपा की प्रदेश कमेटी में शामिल किए रवि उरांव

संवाद सहयोगी, किशनगंज : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा का विस्तार किया गया। जिसमें जिला के दो भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। यह जानकारी शनिवार को मीडिया प्रभारी जय किशन प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तल्लु बासकी ने मोर्चा को मजबूत करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी किया है। जिसमें सूबे के विभिन्न जिले से आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें किशनगंज से रवि उरांव को भी उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रदेश स्तरीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा में मंत्री के पद पर के डोमन टुडू को मनोनीत किया गया है। इन दोनों नेताओं के के प्रदेश स्तरीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा में मनोनीत होने से जिला में अनुसूचित जनजाति मोर्चा अधिक मजबूत बनेगा।
चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक चीनी सामानों का किया बहिष्कार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार