रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को योग जरूरी : अश्विनी चौबे

बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आग्रह किया कि सभी नियमित रूप से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। कोरोना संक्रमण के इस काल में योग का नियमित अभ्यास अत्यंत जरूरी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने अपने परिवार सहित योगाभ्यास कर सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने आह्वान किया कि प्रतिदिन अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें। योग एक विश्वसनीय सुरक्षा कवच है। नियमित योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आत्मबल बढ़ता है। तन मन स्वस्थ रहता है। योग दुनिया को आपस में जोड़ रहा है। मानवता के लिए यह एक अमूल्य उपहार है।
राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों का हुआ मनोनयन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार