अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

गोपालगंज। शहर के मुख्य डाकघर में रविवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के 23 वां अधिवेशन में डाक कर्मचारी संघ, डाकिया व एमटीएस का चुनाव डाक सहायक संघ के सदस्य रामध्यान त्रिपाठी व जितेंद्र कुमार तिवारी के देखरेख में संपन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के 23 वें अधिवेशन का आयोजन मुख्य डाकघर में किया गया। इस दौरान डाक कर्मचारी संघ के सचिव पद के लिए शहनावज रिजवी, सहायक सचिव पद पर दीनबंधु तिवारी, अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार, उपाध्यक्ष पद पर रतिकांत श्रीवास्तव व जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार, संगठन सचिव शशि राज व अंकेक्षक संजय तिवारी को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अधिवेशन में सिवान व गोपालगंज के डाकिया व एमटीएस का चुनाव भी कराया गया। जिसमें गोपालगंज जिले के लिए को डाकिया व एमडीएस संघ के द्वारा सचिव पद के लिए पंकज कुमार, अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वीनू कुमार को चुना गया। जबकि जिले के लिए डाकिया व एमटीएस संघ के द्वारा सचिव पद के लिए चन्द्रभूषण कुमार, अध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष बज्रेश यादव, संगठन सचिव अमातुल्लाह व अंकेक्षक पद के लिए अरविद सिंह को चुना गया।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार