बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां पूरी, निजी नाव संचालकों से किया जा रहा संपर्क

खगड़िया । संभावित बाढ़ को लेकर उससे निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी देते हुए सीओ दयाशंकर तिवारी ने बताया कि चौथम अंचल में कुल 21 सरकारी नाव है। जिसमें 11 नाव चलने लायक नहीं है। जिसकी मरम्मत की जाएगी। शेष 10 नाव का गहनीकरण किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में 18 ऊंचे शरण स्थल का चयन किया गया है। इसके अलावा पशुओं व पशुचारे के लिए दो अतिरिक्त ऊंचे शरण स्थल का भी चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ में आवागमन के लिए 35 अतिरिक्त नाव की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए निजी नाव संचालक से संपर्क किया जा रहा है। 35 में से 17 नाव का एकरारनामा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के समय शरणस्थली में जेनरेटर चालित विद्युत सप्लाई के लिए टेंट हाउस संचालक को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा खाद्यान्न सप्लायर को भी पत्र निर्गत किए गए हैं। ताकि समय पर खाद्यान्न उपलब्ध करा सके। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीएन तटबंध व लगमा से भरपुरा जमींदारी बांध में जहां-जहां मरम्मत कार्य किए गए हैं सभी पर नजर रखी जा रही है। आश्रय स्थल पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय व स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र निर्गत कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रखंड नियंत्रण कक्ष में भी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर पत्र निर्गत कर सूचना दी गई है। ताकि ससमय कर्मी उपस्थित हो सके। सीओ ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए अभी 550 पॉलिथीन उपलब्ध है। दो हजार पॉलिथीन की मांग जिला से की गई है।

खगड़िया में कोसी खतरे के निशान के पार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार