खगड़िया में कोसी खतरे के निशान के पार

खगड़िया । कोसी पूरी रफ्तार में आ चुकी है। सोमवार की सुबह कोसी खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान को पार कर गई। कोसी बलतारा में खतरे के निशान (33.85) से दो सेमी ऊपर बह रही है।बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोसी की रफ्तार में अभी कमी नहीं आएगी। संकेत बढ़ने के हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोसी के जलस्तर में 20 सेमी की वृद्धि हुई है। कोसी पर बने बांध-तटबंधों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सदत निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील बिदुओं पर कनीय अभियंता, सहायक अभियंता कैंप कर रहे हैं।

बाढ़ नियंत्रण अंचल, खगड़िया के अधीक्षण अभियंता संजय रमण ने कहा है कि सभी बांध-तटबंध सुरक्षित है।संवेदनशील बिदुओं पर विशेष नजर है। जरूरत पड़ने पर फ्लड फाइटिग कार्य कराया जाएगा।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार