चीन के प्रति थम नहीं रहा लोगों का गुस्सा, फूंका जा रहा पुतला

संवाद सूत्र, प्रतापगंज(सुपौल): प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतापगंज बाजार के गोल चौक पर लद्दाख के गलवन घाटी में शहीद हुए सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर आक्रोश का इजहार किया। इस दौरान भाजपाईयों ने वीर शहीद अमर रहे के नारे भी लगाए। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रगुप्त मंडल ने कहा कि गलवन घाटी में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चीनी सैनिकों के साथ लड़ाई लड़ी। इस दौरान हमारे बीस सैनिक शहीद हुए। देश को इन वीरों पर गर्व है। आने वाले दिनों में देश इसका बदला लेकर रहेगा। इस अवसर पर वरीय कार्यकर्ता विजय कुमार, मनोज वर्मा, अनिल चन्द्र वर्मा, जितेन्द्र भगत, शिव नारायण दास, सुभाष मिश्र, राज कुमार रमण, राजकुमार यादव, हरिनारायण भिन्डवार, संतोष भिडवार, विवेकानंद ठाकुर, सत्य देव भगत, प्रमोद लाल दास, बैद्यनाथ पासवान, परमेश्वर राम, उमेश कुमार गांधी, दिलीप पासवान, महेश मिश्र, महानंन्द कुशियैत, बच्चालाल यादव, दिलीप पासवान, परमानंद सिंह, भीम शंकर मंडल, सत्य देव भगत, गिरेन्द्र दास, सुमन झा, रामदेव कामैत, राजकुमार सिंह, रंजीत दास, हरि शंकर लाभ, सत्य नारायण दास, विवेकानंद ठाकुर, एवं आदि दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

दो वर्ष में दो किमी भी नहीं बना नाला यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार